बासुरी चली आओ होंठ का निमंत्रण है (basuri chali aao honth ka nimantran hai) डॉ कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishwas

बासुरी चली आओ
तुम अगर नहीं आयी, गीत गा न पाउँगा,
साँस साथ छोडेगी, सुर सजा न पाउँगा,
तान भावना की है, शब्द शब्द दर्पण है।
बाँसुरी चली आओ, होठ का निमंत्रण है।

तुम बिना हथेली की हर लकीर प्यासी है,
तीर पार कान्हा से दूर राधिका सी है,
शाम की उदासी में याद संग खेला है,
कुछ गलत न कर बैठे मन बहुत अकेला है,
औषधि चली आओ, चोट का निमंत्रण है।
बाँसुरी चली आओ, होंठ का निमंत्रण है।

तुम अलग हुई मुझसे साँस की खताओं से,
भूख की दलीलों से, वक्त की सज़ाओं से
दूरियों को मालूम है दर्द कैसे सहना है
आँख लाख चाहे पर होंठ से न कहना है,
कँचनी कसौटी को, खोट का निमंत्रण है।
बाँसुरी चली आओ, होंठ का निमंत्रण है।

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे