इतनी रंग बिरंगी दुनिया(itani rang birangi duniya) - डॉ कुमार विश्वास (Dr. Kumar Vishwas)

इतनी रंग बिरंगी दुनिया
इतनी रंग बिरंगी दुनिया,
दो आखों में कैसे आये |
हमसे पूछो इतने अनुभव,
एक कंठ से कैसे गाये |

ऐसे  उजले लोग मिले जो,
अन्दर से बेहद काले थे |
ऐसे चतुर लोग मिले जो,
मन से भोले भाले थे |
ऐसे धनी लोग मिले जो,
कंगलो से भी जयादा रीते थे |
ऐसे मिले फकीर जो,
सोने के घट में पानी पीते थे |

मिले परायेपन से अपने,
अपनेपन से मिले पराये |
हमसे पूछो इतने अनुभव,
एक कंठ से कैसे गाये |

जिनको जगत विजेता समझा,  
मन के हारे धारे निकले |
जो हारे हारे लगते थे,
अन्दर से ध्रुव तारे निकले |
जिनको पतवारें सौपी थी,
वे भवरों के सूदखोर थे |
जिनको भावर समझ डरता था,
आखिर वही किनारे निकले |

वे मंजिल तक क्या पहुंचेंगे,
जिनको खुद रास्ता भटकाए |
हमसे पूछो इतने अनुभव,
एक कंठ से कैसे गाये |

-डॉ कुमार विश्वास

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे