अपनी पहचान मिटाने को कहा जाता है - apanee pahachaan mitaane ko kaha jaata hai - Dr. Rahat “ Indauri” - डॉ० राहत “इन्दौरी”

अपनी पहचान मिटाने को कहा जाता है
बस्तियाँ छोड़ के जाने को कहा जाता है

पत्तियाँ रोज़ गिरा जाती है ज़हरीली हवा
और हमें पेड़ लगाने को कहा जाता है

2
नए सफर का नया इंतज़ाम कह देंगे
हवा को धूप चरागों को शाम कह देंगे

किसी से हाथ भी छुपकर मिलाइए वर्ना
इसे भी मौलवी साहब हराम कह देंगे

3
सूरज सितारे चाँद मेरे साथ मेँ रहे
जब तक तुम्हारे हाथ मेरे हाथ में रहे

शाख़ों से टूट जायें वो पत्ते नहीं हैं हम
आँधी से कोई कह दे कि औक़ात में रहे

4
आंख में पानी रखो, होठों पे चिंगारी रखो 
जिंदा रहना है तो, तरकीबें बहुत सारी रखो 

ले तो आये शायरी बाज़ार में राहत मियां 
क्या ज़रूरी है के लहजे को भी बाज़ारी रखो 

5
कल तक दर दर फिरने वाले, घर के अन्दर बैठे हैं 
और बेचारे घर के मालिक, दरवाज़े पर बैठे हैं 

खुल जा सिम सिम याद है किसको, कौन कहे और कौन सुने 
गूंगे बाहर चीख रहे हैं, बहरे अन्दर बैठे हैं 

6
नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में 
उजाले पाँव पटकने लगे हैं पानी में 

अब इतनी सारी शबों का हिसाब कौन रखे,
बहुत सवाब कमाए गए जवानी में 

7
हर एक लफ्ज़ का अंदाज़ बदल रखा है 
आज से हमने तेरा नाम, ग़ज़ल रखा है 

मैंने शाहों की मोहब्बत का भरम तोड़ दिया 
मेरे कमरे में भी एक ताज महल रखा है

Dr. Rahat “ Indauri” - डॉ०  राहत “इन्दौरी”   

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे