बापू का कातिल कौन है ..? इंदिरा का कातिल कौन है? -baapoo ka kaatil kaun hai ..? indira ka kaatil kaun hai …? - - Mohammad Imran "Prataparh" - मो० इमरान "प्रतापगढ़ी"

बापू का कातिल कौन है ..? इंदिरा का कातिल कौन है …?
राजीव को किसने क़त्ल किया ..? इस पर संसद क्यूँ मौन है !
नक्सली उधर हथियार लिए, लश्कर के लश्कर आते हैं….. !
अफ़सोस मगर आतंक के हर इलज़ाम मेरे सर आते हैं….. !!
उल्फा हो लिट्टे या बोडो, हम सब का इस से क्या लेना,,
कानून के गाल पे रोज़ तमाचा,मार रही है शिव सेना !
गाँधी जी साबरमती में बैठे, आज तलक शर्मिंदा हैं,,
क्यूंकि गुजरात में कुर्सी पर, मासूमों के कातिल जिंदा हैं !!
उनको कुर्सी दी जाती है, जो दंगों को भड़काते है…..!
अफ़सोस मगर आतंक के हर, इलज़ाम मेरे सर आते हैं !!
ये ताजमहल ये लालकिला, ये जितनी भी तामीरें हैं,,
जिन पर इतराते फिरते हो , सब पुरखों की जागीरें हैं !!
जब माँगा वतन ने खून, बदन का सारा लहू निचोड़ दिया,,
अफ़सोस मगर इतिहास ने ये, किस मोड़ पे लाके छोड़ दिया !!
उनके हिस्से में किले मेरे, हिस्से में छप्पर में आते हैं….!
अफ़सोस मगर आतंक के हर, इलज़ाम मेरे सर आते हैं….!!

- Mohammad Imran "Prataparh" - मो० इमरान "प्रतापगढ़ी"

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे