सर पर बोझ अँधियारों का है मौला खैर - sar par bojh andhiyaaron ka hai maula khair - Dr. Rahat “ indauri” - डॉ० राहत “इन्दौरी”

सर पर बोझ अँधियारों का है मौला खैर 
और सफ़र कोहसारों का है मौला खैर 
 
दुशमन से तो टक्कर ली है सौ-सौ बार 
सामना अबके यारों का है मौला खैर 
 
इस दुनिया में तेरे बाद मेरे सर पर 
साया रिश्तेदारों का है मौला खैर 
 
दुनिया से बाहर भी निकलकर देख चुके 
सब कुछ दुनियादारों का है मौला खैर 
 
और क़यामत मेरे चराग़ों पर टूटी 
झगड़ा चाँद-सितारों का है मौला खैर 


Dr. Rahat “ indauri” - डॉ०  राहत “इन्दौरी”   

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे