तेरे वादे की तेरे प्यार की मोहताज नहीं - tere vaade kee tere pyaar kee mohataaj nahin - Dr. Rahat “ Indauri” - डॉ० राहत “इन्दौरी”

तेरे वादे की तेरे प्यार की मोहताज नहीं 
ये कहानी किसी किरदार की मोहताज नहीं(१)

खाली कशकोल पे इतराई हुई फिरती है 
ये फकीरी किसी दस्तार की मोहताज नहीं(२)

लोग होठों पे सजाये हुए फिरते हैं मुझे 
मेरी शोहरत किसी अखबार की मोहताज नहीं(३) 

इसे तूफ़ान ही किनारे से लगा सकता है 
मेरी कश्ती किसी पतवार की मोहताज नहीं(४) 

मैंने मुल्कों की तरह लोगों के दिल जीते हैं 
ये हुकूमत किसी तलवार की मोहताज नहीं(५)

Dr. Rahat “ Indauri” - डॉ०  राहत “इन्दौरी”   

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे