देखा हुआ सा कुछ है तो सोचा हुआ सा कुछ - dekha hua sa kuchh hai to socha hua sa kuchh- - निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

देखा हुआ सा कुछ है तो सोचा हुआ सा कुछ 
हर वक़्त मेरे साथ है उलझा हुआ सा कुछ


होता है यूँ भी रास्ता खुलता नहीं कहीं 
जंगल-सा फैल जाता है खोया हुआ सा कुछ


साहिल की गिली रेत पर बच्चों के खेल-सा 
हर लम्हा मुझ में बनता बिखरता हुआ सा कुछ


फ़ुर्सत ने आज घर को सजाया कुछ इस तरह 
हर शय से मुस्कुराता है रोता हुआ सा कुछ


धुँधली सी एक याद किसी क़ब्र का दिया 
और मेरे आस-पास चमकता हुआ सा कुछ

- निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे