दुनिया जिसे कहते हैं जादू का खिलौना है - duniya jise kahate hain jaadoo ka khilauna hai - - निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

दुनिया जिसे कहते हैं जादू का खिलौना है 
मिल जाये तो मिट्टी है खो जाये तो सोना है


अच्छा-सा कोई मौसम तन्हा-सा कोई आलम 
हर वक़्त का रोना तो बेकार का रोना है


बरसात का बादल तो दीवाना है क्या जाने 
किस राह से बचना है किस छत को भिगोना है


ग़म हो कि ख़ुशी दोनों कुछ देर के साथी हैं 
फिर रस्ता ही रस्ता है हँसना है न रोना है


ये वक्त जो तेरा है, ये वक्त जो मेरा 
हर गाम पर पहरा है, फिर भी इसे खोना है


आवारा मिज़ाजी ने फैला दिया आंगन को 
आकाश की चादर है धरती का बिछौना है

- निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे