हम ऐसे आज़ाद हमारा झंडा है बादल - ham aise aazaad hamaara jhanda hai baadal - - हरिवंशराय बच्चन - harivansharaay bachchan

हम ऐसे आज़ाद हमारा झंडा है बादल|
चांदी-सोने-हीरे-मोती से सजती गुडियाँ|
इनसे आतंकित करने की बीत गई घडियाँ|
इनसे सज धज बैठा करते जो हैं कठपुतले|
हमने तोड़ अभी फेंकी है बेडी हथकड़ियाँ||

परंपरा गत पुरखों की हमने जाग्रत की फिर से|
उठा शीश पर रक्खा हमने हिम किरीट उज्जवल|
हम ऐसे आज़ाद हमारा झंडा है बादल||

चांदी-सोने-हीरे-मोती से सजवा छाते|
जो अपने सिर धरवाते थे वे अब शरमाते|
फूलकली बरसाने वाली टूट गई दुनिया|
वज्रों के वाहन अंबर में निर्भय घहराते||

इंद्रायुध भी एक बार जो हिम्मत से ओटे
छत्र हमारा निर्मित करते साठ कोटि करतल
हम ऐसे आज़ाद हमारा झंडा है बादल। 

- हरिवंशराय बच्चन - harivansharaay bachchan

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे