हमको कब जुड़ने दिया - hamako kab judane diya -- निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

हमको कब जुड़ने दिया 
जब भी जुड़े बाँटा गया
रास्ते से मिलने वाला 
हर रास्ता काटा गया

कौन बतलाए 
सभी अल्लाह के धन्धों में हैं
किस तरफ़ दालें हुईं रुख़सत 
किधर आटा गया
लड़ रहे हैं उसके घर की 
चहारदीवारी पर सब

बोलिए, रैदास जी ! 
जूता कहाँ गाँठा गया
मछलियाँ नादान हैं 
मुमकिन हैं खा जाएँ फ़रेब
फिर मछेरे का 
भरे तालाब में काँटा गया
वह लुटेरा था मगर 
उसका मुसलमाँ नाम था
बस, इसी एक जुर्म पर 
सदियों उसे डाँटा गया

- निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे