जहाँ न तेरी महक हो उधर न जाऊँ मैं - jahaan na teree mahak ho udhar na jaoon main - - निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

जहाँ न तेरी महक हो उधर न जाऊँ मैं 
मेरी सरिश्त सफ़र है गुज़र न जाऊँ मैं 

मेरे बदन में खुले जंगलों की मिट्टी है 
मुझे सम्भाल के रखना बिखर न जाऊँ मैं 

मेरे मिज़ाज में बे-मानी उलझनें हैं बहुत 
मुझे उधर से बुलाना जिधर न जाऊँ मैं 

कहीं पुकार न ले गहरी वादियों का सबूत 
किसी मक़ाम पे आकर ठहर न जाऊँ मैं 

न जाने कौन से लम्हे की बद-दुआ है ये 
क़रीब घर के रहूँ और घर न जाऊँ मैं


- निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे