जितनी बुरी कही जाती है उतनी बुरी नहीं है दुनिया - jitanee buree kahee jaatee hai utanee buree nahin hai duniya- निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli
जितनी बुरी कही जाती है उतनी बुरी नहीं है दुनिया
बच्चों के स्कूल में शायद तुम से मिली नहीं है दुनिया.
चार घरों के एक मोहल्ले के बाहर भी है आबादी
जैसी तुम्हें दिखाई दी है सब की वही नहीं है दुनिया.
घर में ही मत उसे सजाओ इधर उधर भी ले के जाओ
यूँ लगता है जैसे तुम से अब तक खुली नहीं है दुनिया.
भाग रही है गेंद के पीछे जाग रही है चाँद के नीचे
शोर भरे काले नारों से अब तक डरी नहीं है दुनिया.
- निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli
Comments
Post a Comment