साथी सो न कर कुछ बात - saathee so na kar kuchh baat -- हरिवंशराय बच्चन - harivansharaay bachchan

साथी सो न कर कुछ बात।

पूर्ण कर दे वह कहानी, 
जो शुरू की थी सुनानी,
आदि जिसका हर निशा में,
अन्त चिर अज्ञात
साथी सो न कर कुछ बात।

बात करते सो गया तू,
स्वप्न में फिर खो गया तू,
रह गया मैं और 
आधी रात आधी बात
साथी सो न कर कुछ बात।

- हरिवंशराय बच्चन - harivansharaay bachchan

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे