तुम ये कैसे जुदा हो गये- tum ye kaise juda ho gaye - - निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

तुम ये कैसे जुदा हो गये
हर तरफ़ हर जगह हो गये 

अपना चेहरा न बदला गया
आईने से ख़फ़ा हो गये 

जाने वाले गये भी कहाँ
चाँद सूरज घटा हो गये 

बेवफ़ा तो न वो थे न हम
यूँ हुआ बस जुदा हो गये 

आदमी बनना आसाँ न था
शेख़ जी पारसा हो गये


- निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे