ज़हानतों को कहाँ कर्ब से फ़रार मिला - zahaanaton ko kahaan karb se faraar mila - - निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

ज़हानतों को कहाँ कर्ब से फ़रार मिला 
जिसे निगाह मिली उसको इंतज़ार मिला


वो कोई राह का पत्थर हो या हसीं मंज़र 
जहाँ से रास्ता ठहरा वहीं मज़ार मिला


कोई पुकार रहा था खुली फ़िज़ाओं से 
नज़र उठाई तो चारो तरफ़ हिसार मिला


हर एक साँस न जाने थी जुस्तजू किसकी 
हर एक दयार मुसाफ़िर को बेदयार मिला


ये शहर है कि नुमाइश लगी हुई है कोई 
जो आदमी भी मिला बनके इश्तहार मिला

- निदा फ़ाज़ली - Nida Fazli

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे