आराइश-ए-ख़याल भी हो दिलकुशा भी हो - aaraish-e-khayaal bhee ho dilakusha bhee ho- - नासिर काज़मी- Nasir Kazmi

आराइश-ए-ख़याल भी हो दिलकुशा भी हो 
वो दर्द अब कहाँ जिसे जी चाहता भी हो 

ये क्या कि रोज़ एक सा ग़म एक सी उम्मीद 
इस रंज-ए-बेख़ुमार की अब इंतहा भी हो 

ये क्या कि एक तौर से गुज़रे तमाम उम्र 
जी चाहता है अब कोई तेरे सिवा भी हो 

टूटे कभी तो ख़्वाब-ए-शब-ओ-रोज़ का तिलिस्म 
इतने हुजूम में कोई चेहरा नया भी हो 

दीवानगी-ए-शौक़ को ये धुन है इन दिनों 
घर भी हो और बे-दर-ओ-दीवार सा भी हो 

जुज़ दिल कोई मकान नहीं दहर में जहाँ 
रहज़न का ख़ौफ़ भी न रहे दर खुला भी हो 

हर ज़र्रा एक महमील-ए-इब्रत है दश्त का 
लेकिन किसे दिखाऊँ कोई देखता भी हो 

हर शय पुकारती है पस-ए-पर्दा-ए-सुकूत 
लेकिन किसे सुनाऊँ कोई हमनवा भी हो 

फ़ुर्सत में सुन शगुफ़्तगी-ए-ग़ुंचा की सदा 
ये वो सुख़न नहीं जो किसी ने कहा भी हो 

बैठा है एक शख़्स मेरे पास देर से 
कोई भला-सा हो तो हमें देखता भी हो 

बज़्म-ए-सुख़न भी हो सुख़न-ए-गर्म के लिये 
ताऊस बोलता हो तो जंगल हरा भी हो

- नासिर काज़मी- Nasir Kazmi


Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे