विरह का जलजात जीवन, विरह का जलजात - virah ka jalajaat jeevan, virah ka jalajaat! - - महादेवी वर्मा -mahadevi Verma

विरह का जलजात जीवन, विरह का जलजात!


वेदना में जन्म करुणा में मिला आवास

अश्रु चुनता दिवस इसका; अश्रु गिनती रात;

जीवन विरह का जलजात!


आँसुओं का कोष उर, दृग अश्रु की टकसाल,

तरल जल-कण से बने घन-सा क्षणिक मृदुगात;

जीवन विरह का जलजात!


अश्रु से मधुकण लुटाता आ यहाँ मधुमास,

अश्रु ही की हाट बन आती करुण बरसात;

जीवन विरह का जलजात!


काल इसको दे गया पल-आँसुओं का हार

पूछता इसकी कथा निश्वास ही में वात;

जीवन विरह का जलजात!


जो तुम्हारा हो सके लीला-कमल यह आज,

खिल उठे निरुपम तुम्हारी देख स्मित का प्रात;

जीवन विरह का जलजात!

- महादेवी वर्मा -mahadevi Verma

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे