ये धुएँ का एक घेरा कि मैं जिसमें रह रहा हूँ - ye dhuen ka ek ghera ki main jisamen rah raha hoon - - दुष्यंत कुमार - Dushyant Kumar

ये धुएँ का एक घेरा कि मैं जिसमें रह रहा हूँ

मुझे किस क़दर नया है, मैं जो दर्द सह रहा हूँ


ये ज़मीन तप रही थी ये मकान तप रहे थे

तेरा इंतज़ार था जो मैं इसी जगह रहा हूँ


मैं ठिठक गया था लेकिन तेरे साथ—साथ था मैं

तू अगर नदी हुई तो मैं तेरी सतह रहा हूँ


तेरे सर पे धूप आई तो दरख़्त बन गया मैं

तेरी ज़िन्दगी में अक्सर मैं कोई वजह रहा हूँ


कभी दिल में आरज़ू—सा, कभी मुँह में बद्दुआ—सा

मुझे जिस तरह भी चाहा, मैं उसी तरह रहा हूँ


मेरे दिल पे हाथ रक्खो, मेरी बेबसी को समझो

मैं इधर से बन रहा हूँ, मैं इधर से ढह रहा हूँ


यहाँ कौन देखता है, यहाँ कौन सोचता है

कि ये बात क्या हुई है,जो मैं शे’र कह रहा हूँ

- दुष्यंत कुमार - Dushyant Kumar

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे