अपने सीने से लगाये हुये उम्मीद की लाश - apane seene se lagaaye huye ummeed kee laash - -साहिर लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

अपने सीने से लगाये हुये उम्मीद की लाश

मुद्दतों ज़ीस्त1 को नाशाद2 किया है मैनें

तूने तो एक ही सदमे से किया था दो चार

दिल को हर तरह से बर्बाद किया है मैनें

जब भी राहों में नज़र आये हरीरी मलबूस3

सर्द आहों से तुझे याद किया है मैनें



और अब जब कि मेरी रूह की पहनाई में

एक सुनसान सी मग़्मूम घटा छाई है

तू दमकते हुए आरिज़4 की शुआयेँ5 लेकर

गुलशुदा6 शम्मएँ7 जलाने को चली आई है



मेरी महबूब ये हन्गामा-ए-तजदीद8-ए-वफ़ा

मेरी अफ़सुर्दा9 जवानी के लिये रास नहीं

मैं ने जो फूल चुने थे तेरे क़दमों के लिये

उन का धुंधला-सा तसव्वुर10 भी मेरे पास नहीं



एक यख़बस्ता11 उदासी है दिल-ओ-जाँ पे मुहीत12

अब मेरी रूह में बाक़ी है न उम्मीद न जोश

रह गया दब के गिराँबार13 सलासिल14 के तले

मेरी दरमान्दा15 जवानी की उमन्गों का ख़रोश


-साहिर लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे