चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाएँ हम दोनों - chalo ek baar phir se ajanabee ban jaen ham donon . - -साहिर लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाएँ हम दोनों ।


न मैं तुम से कोई उम्मीद रखूँ दिलनवाज़ी की,

न तुम मेरी तरफ़ देखो ग़लत अन्दाज़ नज़रों से ।

न मेरे दिल की धड़कन लड़खड़ाए मेरी बातों से,

न ज़ाहिर हो तुम्हारी कशमकश का राज़ नज़रों से ॥


तुम्हें भी कोई उलझन रोकती है पेशक़दमी से,

मुझे भी लोग कहते हैं ये जलवे पराए हैं ।

मेरे हमराह भी रुसवाइयाँ हैं मेरे माज़ी की,

तुम्हारे साथ भी गुज़री हुई रातों के साए हैं ॥


तारुफ़ रोग हो जाए तो उसको भूलना बेहतर,

ताल्लुक बोझ बन जाए तो उसको तोड़ना अच्छा ।

वो अफ़साना जिसे अन्जाम तक लाना न हो मुमकिन,

उसे एक ख़ूबसूरत मोड़ देकर छोड़ना अच्छा ॥

-साहिर लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे