चलो इक बार फिर से अज़नबी बन जाएँ हम दोनों - chalo ik baar phir se azanabee ban jaen ham donon - -साहिर_लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

चलो इक बार फिर से अज़नबी बन जाएँ हम दोनों

न मैं तुमसे कोई उम्मीद रखो दिलनवाज़ी की

न तुम मेरी तरफ देखो गलत अंदाज़ नज़रों से

न मेरे दिल की धड़कन लडखडाये मेरी बातों से

न ज़ाहिर हो हमारी कशमकश का राज़ नज़रों से


तुम्हे भी कोई उलझन रोकती है पेशकदमी से

मुझे भी लोग कहते हैं की ये जलवे पराये हैं

मेरे हमराह भी रुसवाइयां हैं मेरे माजी की

तुम्हारे साथ में गुजारी हुई रातों के साये हैं


तआरुफ़ रोग बन जाए तो उसको भूलना बेहतर

तआलुक बोझ बन जाए तो उसको तोड़ना अच्छा

वो अफसाना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिन

उसे इक खूबसूरत मोड़ देकर छोड़ना अच्छा


चलो इक बार फिर से अज़नबी बन जाएँ हम दोनों

-साहिर_लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे