चन्द कलियाँ निशात की चुनकर - chand kaliyaan nishaat kee chunakar - -साहिर_लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

चन्द कलियाँ निशात की चुनकर
मुद्दतों मह्वे-यास रहता हूँ
तेरा मिलना ख़ुशी की बात सही
तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ

तपते दिल पर यूं गिरती है
तेरी नज़र से प्यार की शबनम
जलते हुए जंगल पर जैसे
बरखा बरसे रुक-रुक, थम-थम

जहाँ-जहाँ तेरी नज़र की ओस टपकी थी
वहां-वहां से अभी तक ग़ुबार उठता है
जहाँ-जहाँ तेरे जल्वों के फूल बिखरे थे
वहां-वहां दिले-वहशी पुकार उठता है

न मुंह छुपा के जिए हम,न सर झुका के जिए
सितमगरों की नज़र से नज़र मिला के जिए
अब एक रात अगर कम जिए,तो कम ही सही
यही बहुत है कि हम मश्अलें जला के जिए

-साहिर_लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

Comments

  1. I love the lines whatsoever wrote by Ludhiyanvi Sahab, thanks

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे