इस तरफ से गुज़रे थे काफ़िले बहारों के - is taraph se guzare the kaafile bahaaron ke - -साहिर_लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

इस तरफ से गुज़रे थे काफ़िले बहारों के
आज तक सुलगते हैं ज़ख्म रहगुज़ारों के

खल्वतों के शैदाई[1] खल्वतों में खुलते हैं
हम से पूछ कर देखो राज़ पर्दादारों के

पहले हंस के मिलते हैं फिर नज़र चुराते हैं
आश्ना-सिफ़त[2] हैं लोग अजनबी दियारों के[3]

तुमने सिर्फ चाहा है हमने छू के देखे हैं
पैरहन[4] घटाओं के, जिस्म बर्क-पारों[5] के

शगले-मयपरस्ती[6] गो जश्ने-नामुरादी है
यूँ भी कट गए कुछ दिन तेरे सोगवारों[7] के

-साहिर_लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे