इतनी हसीन इतनी जवाँ रात, क्या करें - itanee haseen itanee javaan raat, kya karen --saahir ludhiyaanavee - साहिर लुधियानवी

इतनी हसीन इतनी जवाँ रात, क्या करें

जागे हैं कुछ अजीब से जज़्बात, क्या करें ?


पेड़ों के बाजुओं में महकती है चांदनी

बेचैन हो रहे हैं ख़्यालात, क्या करें ?


साँसों में घुल रही है किसी साँस की महक

दामन को छू रहा है कोई हाथ, क्या करें ?


शायद तुम्हारे आने से यह भेद खुल सके

हैराँ हैं कि आज नई बात क्या करें ?

-saahir ludhiyaanavee - साहिर लुधियानवी

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे