जब कभी उन के तवज्जो में कमी पाई गई - jab kabhee un ke tavajjo mein kamee paee gaee - -साहिर_लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

जब कभी उन के तवज्जो में कमी पाई गई

अज़ सर-ए-नव-ए-दास्तान-ए-शौक़ दोहराई गई


बिक चुके जब तेरे लब फिर तुझ को क्या शिकवा अगर

जि़न्दगानी बादा-ओ-साग़र से बहलाई गई



ऐ ग़म-ए-दुनिया तुझे क्या इल्म तेरे वास्ते

किन बहानों से तिबयत राह पर लाई गई



हम करें तकर्-ए-वफ़ा अच्छा चलो यूं ही सही

और अगर तकर्-ए-वफ़ा से भी न रुस्वाई गई



कैसे कैसे चश्म-ओ-आरिज़ गदर्-ए-ग़म से बुझ गए

कैसे कैसे पैकरों की शान-ए-ज़ेबाई गई



दिल की धड़कन में तवज्ज़ुन आ चला है ख़ैर हो

मेरी नज़रे बझ गयीं या तेरी रानाई गई



उन का ग़म उन का तस्व्वुर उन के शिकवे अब कहाँ

अब तो ये बातें भी ऐ दिल हो गयीं आई गई

-साहिर_लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे