कभी ख़ुद पे, कभी हालात पे रोना आया - kabhee khud pe, kabhee haalaat pe rona aaya - -साहिर लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

कभी ख़ुद पे, कभी हालात पे रोना आया ।

बात निकली तो हर एक बात पे रोना आया ॥


हम तो समझे थे कि हम भूल गए हैं उन को ।

क्या हुआ आज, यह किस बात पे रोना आया ?


किस लिए जीते हैं हम, किसके लिए जीते हैं ?

बारहा ऐसे सवालात पे रोना आया ॥


कौन रोता है किसी और की ख़ातिर, ऐ दोस्त !

सब को अपनी ही किसी बात पे रोना आया ॥

-साहिर लुधियानवी - saahir ludhiyaanavee

Comments