बेल-सी वह मेरे भीतर उगी है, बढ़ती है। - bel-see vah mere bheetar ugee hai, badhatee hai. sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय" #Poem Gazal Shayari

बेल-सी वह मेरे भीतर उगी है, बढ़ती है।
उस की कलियाँ हैं मेरी आँखें,
कोंपलें मेरी अँगुलियों में अँकुराती हैं;
फूल-अरे, यह दिल में क्या खिलता है!

साँस उस की पँखुड़ियाँ सहलाती हैं।
बाँहें उसी के वलय में बँध कसमसाती हैं।
बेल-सी वह मेरे भीतर उगी है, बढ़ती है,
जितना मैं चुकता जाता हूँ,
वह मुझे ऐश्वर्य से मढ़ती है!

sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय"

#Poem Gazal Shayari

Comments