मैं तेरा कवि! ओ तट-परिमित उच्छल वीचि-विलास! - main tera kavi! o tat-parimit uchchhal veechi-vilaas! -sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय" #Poem Gazal Shayari

मैं तेरा कवि! ओ तट-परिमित उच्छल वीचि-विलास!
प्राणों में कुछ है अबाध-तनु को बाँधे हैं पाश!
मैं तेरा कवि! ओ सन्ध्या की तम-घिरती द्युति कोर!
मेरे दुर्बल प्राण-तन्तु को व्यथा रही झकझोर!

मैं तेरा कवि! ओ निशि-विष-प्याले के छलके रिक्त!
परवशता के दाह-नीर से मेरा मन अभिषिक्त!
मैं तेरा कवि! ओ प्रात:तारे के नेत्र, हताश!
मेरा भी तो हृत-वैभव से पूर्ण सकल आकाश!

मै तेरा कवि! ओ कारा की बद्ध अबाध विकलते!
उर पीड़ा-निधि, पर आँखों से आँसू नहीं निकलते!

sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय"

#Poem Gazal Shayari

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे