मेरी पोर-पोर - meree por-por - sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय" #Poem Gazal Shayari #Poem_Gazal_Shayari




मेरी पोर-पोर
गहरी निद्रा में थी
जब तुमने मुझे जगाया।
हिमनिद्रा में जड़ित रीछ
हो एकाएक नया चौंकाया-यों मैं था।
पर अब! चेत गयी हैं सभी इन्द्रियाँ
एक अवश आज्ञप्ति उन्हें कर गयी सजग,
सम्पुजित; पूरा जाग गया हूँ
एक बसन्ती धूप-सने खग-रव में;
जान गया हूँ
उस पगले शिल्पी ईश्वर का क्रिया-कल्प!
फिर छुओ!
प्राण पा गयी है वह प्रस्तर प्रतिमा!

sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय"

#Poem Gazal Shayari

#Poem_Gazal_Shayari

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे