मुड़ी डगर मैं ठिठक गया - mudee dagar main thithak gaya - sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय" #Poem Gazal Shayari #Poem_Gazal_Shayari

मुड़ी डगर
मैं ठिठक गया
वन-झरने की धार
साल के पत्ते पर से
झरती रही

मैने हाथ पसार दिये
वह शीतलता चमकीली
मेरी अंजुरी
भरती रही

गिरती बिखरती
एक कलकल
करती रही

भूल गया मैं क्लांति, तृषा,
अवसाद,
याद
बस एक
हर रोम में
सिहरती रही

लोच भरी एडि़याँ
लहराती
तुम्हारी चाल के संग-संग
मेरी चेतना
विहरती रही

आह! धार वह वन झरने की
भरती अंजुरी से
झरती रही

और याद से सिहरती
मेरी मति
तुम्हारी लहराती गति के
साथ विचरती रही

मैं ठिठक रहा
मुड़ गयी डगर
वन झरने सी तुम
मुझे भिंजाती
चली गयीं
सो... चली गयीं...



sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय"

#Poem Gazal Shayari

#Poem_Gazal_Shayari

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे