निविडाऽन्धकार को मूर्त रूप दे देने वाली - nividaandhakaar ko moort roop de dene vaalee -sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय" #Poem Gazal Shayari

निविडाऽन्धकार को मूर्त रूप दे देने वाली
एक अकिंचन, निष्प्रभ, अनाहूत, अज्ञात द्युति-किरण:
आसन्न-पतन, बिन जमी ओस की अन्तिम
ईषत्करण, स्निग्ध, कातर शीतलता

अस्पृष्ट किन्तु अनुभूत:
दूर किसी मीनार-क्रोड़ से मुल्ला का
एक रूप पर अनेक भावोद्दीपक गम्भीरऽर आऽह्वाऽन:
'अस्सला तु ख़ैरम्मिनिन्ना:'
निकट गली में
किसी निष्करुण जन से बिन कारण पदाक्रान्त पिल्ले की

करुण रिरियाहट
और गली के छप्पर-तल में
शिशु का तुमक-तुनक कर रोना, मातृ-वक्ष को आतुर।
ऊपर व्याप्त ओर-छोर मुक्त नीऽलाकाऽश:

दो अनथक अपलक-द्युति ग्रह,
रात-रात में नभ का आधा व्यास पार कर
फिर भी नियति-बद्ध, अग्रसर।
उषाकाल: अनायास उठ गया चेतना से निद्रा का आँचल

मिला न पर पार्थक्य: पड़ा मैं स्तब्ध, अचंचल,
मैं ही हूँ वह पदाक्रान्त रिरियाता कुत्ता-
मैं ही वह मीनार-शिखर का प्रार्थी मुल्ला
मैं वह छप्पर-तल का अहंलीन शिशु-भिक्षुक-

और, हाँ, निश्चय, मैं वह तारक-युग्म
अपलक-द्युति अनथक-गति, बद्ध-नियति
जो पार किये जा रहा नील मरु प्रांगण नभ का!
मैं हूँ ये सब, ये सब मुझ में जीवित-
मेरे कारण अवगत, मेरे चेतन में अस्तित्व-प्राप्त!


sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय"

#Poem Gazal Shayari

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे