प्रात होते – सबल पंखों की मीठी एक चोट से - praat hote – sabal pankhon kee meethee ek chot se -sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय" #Poem Gazal Shayari #Poem_Gazal_Shayari

प्रात होते –
सबल पंखों की मीठी एक चोट से
अनुगता मुझ को बना कर बावली को –
जान कर मैं अनुगता हूँ –
उस विदा के विरह के विच्छेद के तीखे निमिष में भी
श्रुता (?) हूँ –
उड़ गया वह पंछी बावला
पंछी सुनहला
कर प्रहर्षित देह की रोमावली को :
प्रात होते
वही जो
थके पंखों को समेटे –
आसरे की माँग पर विश्वास की चादर लपेटे –
चञ्चु की उन्मुख विकलता के सहारे
नम रही ग्रीवा उठाये –
सिहरता-सा, काँपता-सा,
नीड़ की-नीड़स्थ की सब कुछ की प्रतीक्षा भाँपता-सा,
निकट अपनों के निकटतर भवितव्य की अपनी प्रतीज्ञा के
निकटतम इस वि-बुध सपनों की सखी के
आ गया था
आ गया था
रात होते ?


sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय"

#Poem Gazal Shayari

#Poem_Gazal_Shayari

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे