रजनीगन्धा मेरा मानस! - rajaneegandha mera maanas! - sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय" #Poem Gazal Shayari



रजनीगन्धा मेरा मानस!
पा इन्दु-किरण का नेह-परस, छलकाता अन्तस् में स्मृति-रस
उत्फुल्ल, खिले इह से बरबस, जागा पराग, तन्द्रिल, सालस,
मधु से बस गयीं दिशाएँ दस, हर्षित मेरा जीवन-सुमनस-

लो, पुलक उठी मेरी नस-नस जब स्निग्ध किरण-कण पड़े बरस!
तुम से सार्थक मेरी रजनी, पावस-रजनी से पुण्य-दिवस;
तू सुधा-सरस, तू दिव्य-दरस, तू पुण्य-परस मेरा सुधांशु-
इस अलस दिशा में चला विकस-रजनीगन्धा मेरा मानस!

sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय"

#Poem Gazal Shayari

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे