उस के दो लघु नयन-तारकों की झपकी ने - us ke do laghu nayan-taarakon kee jhapakee ne -sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय" #Poem Gazal Shayari

उस के दो लघु नयन-तारकों की झपकी ने
मुझ को-अच्छे-भले सयाने को!-पल भर में
कर दिया अन्धा
मेरा सीधा, सरल, रसभरा जीवन

एकाएक उलझ कर
बन गया गोरख-धन्धा
और ज्योतिषी! तुम अपने मैले-चीकट
पोथी-पत्रे फैला कर,

पोंगा पंडित! मुझे पढ़ाते हो पट्टी, रख दोगे
इतने बड़े गगन के सारे तारों के
रहस्य समझा कर?

sachchidanand hiranand vatsyayan "agay"- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन "अज्ञेय"

#Poem Gazal Shayari

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे