बगैर उस के अब आराम भी नहीं आता - bagair us ke ab aaraam bhee nahin aata -गुलाम मोहम्मद क़ासिर - Ghulam Mohammad Kasir #poemgazalshayari.in

बगैर उस के अब आराम भी नहीं आता
वो शख्स जिस का मुझे नाम भी नहीं आता

उसी की शक्ल मुझे चाँद में नजर आए
वो माह-रूख जो लब-ए-बाम भी नहीं आता

करूँगा क्या जो मोहब्बत में हो गया ना-काम
मुझे तो और कोई काम भी नहीं आता

बिठा दिया मुझे दरिया के उस किनारे पर
जिधर हुबाब तही-जाम भी नहीं आता

चुरा के ख्वाब वो आँखों को रहन रखता है
और उस के सर कोई इल्जाम भी नहीं आता

गुलाम मोहम्मद क़ासिर - Ghulam Mohammad Kasir

#poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

जीवन का उद्देश्य क्या है? | What is the Purpose of Life? सभी आचार्यों के मतों को विस्तार से समझे Article By Ambika Rahee

एक शुरुआत के लिए YouTube Channel Studio Setup Guide | Step-by-Step Article कई सालों का अनुभव