कश्ती भी नहीं बदली दरिया भी नहीं बदला - kashtee bhee nahin badalee dariya bhee nahin badala -गुलाम मोहम्मद क़ासिर - Ghulam Mohammad Kasir #poemgazalshayari.in

कश्ती भी नहीं बदली दरिया भी नहीं बदला
और डूबने वालों का जन्बा भी नहीं बदला

तस्वीर नहीं बदली शीशा भी नहीं बदला
नजरें भी सलामत हैं चेहरा भी नहीं बदला

है शौक-ए-सफर ऐसा इक उम्र से यारों ने
मंजिल भी नहीं पाई रस्ता भी नहीं बदला

बे-कार गया बन में सोना मेरा सदियों का
इस शहर में तो अब तक सिक्का भी नहीं बदला

बे-सम्त हवाओं ने हर लहर से साजिश की
ख्वाबों के जजीरे का नक्शा भी नहीं बदला

गुलाम मोहम्मद क़ासिर - Ghulam Mohammad Kasir

#poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे