पत्थर के ख़ुदा वहाँ भी पाये - patthar ke khuda vahaan bhee paaye -- कैफ़ी आज़मी - Kaifi Azmi #poemgazalshayari.in

पत्थर के ख़ुदा वहाँ भी पाये
हम चाँद से आज लौट आये

दीवारें तो हर तरफ़ खड़ी हैं
क्या हो गया मेहरबाँ साये

जंगल की हवायें आ रही हैं
काग़ज़ का ये शहर उड़ न जाये

लैला ने नया जनम लिया है
है कै़स कोई जो दिल लगाये

है आज ज़मीन का गुसल-ए-सहत
जिस दिल में हो जितना ख़ून लाये

सहरा सहरा लहू के ख़ेमे
फिर प्यासे लब-ए-फ़ुरात आये


- कैफ़ी आज़मी - Kaifi Azmi


#poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे