मैंने देखा : दो शिखरों के अन्तराल वाले जँगल में आग लगी है - mainne dekha : do shikharon ke antaraal vaale jangal mein aag lagee hai -- नागार्जुन - Nagarjuna #poemgazalshayari.in

मैंने देखा :
दो शिखरों के अन्तराल वाले जँगल में
आग लगी है ...

बस अब ऊपर की मोड़ों से
आगे बढ़ने लगी सड़क पर
मैंने देखा :
धुआँ उठ रहा
घाटी वाले
खण्डित-मण्डित अन्तरिक्ष में
मैंने देखा : आग लगी है
दो शिखरों के अन्तराल वाले जँगल में ।

मैंने देखा : शिखरों पर
दस-दस त्रिकूट हैं
यहाँ-वहाँ पर चित्र-कूट हैं
दाएँ-बाएँ तलहटियों तक
फैले इनके जटा-जूट हैं
सूखे झरनों के निशान हैं
तीन पथों में बहने वाली
गँगा के महिमा-बखान हैं
दस झोपड़ियाँ, दो मकान हैं

इनकी आभा दमक रही है
इनका चूना चमक रहा है
इनके मालिक वे किसान हैं
जिनके लड़के मैदानों में
युग की डाँट-डपट सहते हैं
दफ़्तर में भी चुप रहते हैं ।



- नागार्जुन - Nagarjuna
#poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे