सोनिया समन्दर सामने - soniya samandar saamane -- नागार्जुन - Nagarjuna #poemgazalshayari.in
सोनिया समन्दर
सामने
लहराता है
जहाँ तक नज़र जाती है,
सोनिया समन्दर !
बिछा है मैदान में
सोन ही सोना
सोना ही सोना
सोना ही सोना
गेहूँ की पकी फसलें तैयार हैं--
बुला रही हैं
खेतिहरों को
..."ले चलो हमें
खलिहान में--
घर की लक्ष्मी के
हवाले करो
ले चलो यहाँ से"
बुला रही हैं
गेहूँ की तैयार फसलें
अपने-अपने कॄषकों को...
- नागार्जुन - Nagarjuna
#poemgazalshayari.in
Comments
Post a Comment