आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - aage-aage kauva naachain, peechhe se munhajhauva naachain -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,
हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...
.
चारो ओर निखट्टू नाचैं, कुर्सी पर मुँह-चट्टू नाचैं,
महँगी उचक अटारी नाचै, एम०ए० पास बेकारी नाचै,
घर-घर में लाचारी नाचै, दिल्ली तक दुश्वारी नाचै
लट्टू ऊपर लट्टू नाचैं, राजनीति के टट्टू नाचैं,
गा-गाकर कव्वाली नाचैं, बजा-बजाकर ताली नाचैं...

गुण्डा और मवाली नाचैं, औ उनकी घरवाली नाचैं,
शहर-शहर उजियारी नाचैं, गाँव-गाँव अन्धियारी नाचै,
रहजन खद्दरधारी नाचैं, अफ़सर चोर-चकारी नाचैं,
गाल बजावत मल्लू नाचै, सिंहासन पर कल्लू नाचै,
ठोकैं ताल निठल्लू नाचै, मन्त्री बन के लल्लू नाचै ...

छूरा नाचै, चाकू नाचै, पट्टी पढ़े-पढ़ाकू नाचैं,
चुटकीमार तमाखू नाचै, साधु वेश में डाकू नाचै
रात-रात भर टामी नाचै, मामा के संग मामी नाचै
उजड़े हुए असामी नाचैं, मालामाल हरामी नाचैं
ताकधिनाधिन ताकधिनाधिन ताकधिनाधिन त्ताआ ...


- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे