आज तक नहीं जान पाया हूँ - aaj tak nahin jaan paaya hoon -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

आज तक नहीं जान पाया हूँ।
कितना अपना हूँ मैं, पराया हूँ।

जिसे बुरे वक़्त ने तराशा है,
उसका सबसे हसीन साया हूँ।

शख़्सियत है मेरी अकेलापन,
सिरफिरे शोर का सताया हूँ।

होम में हाथ जले हैं अक्सर,
अन्धड़ों में दिया जलाया हूँ।

खोजने ख़ुद को जब भी निकला,
ख़ुद में बैरंग लौट आया हूँ।

ख़ून के घूँट रोज़ पी-पीकर,
दर्द की नदी में नहाया हूँ ।

- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे