आप आए नहीं हैं मुद्दत से, होश में हैं कि नहीं - aap aae nahin hain muddat se, hosh mein hain ki nahin -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

आप आए नहीं हैं मुद्दत से, होश में हैं कि नहीं।
डगमगाए नहीं हैं मुद्दत से, होश में हैं कि नहीं।

जाम छलका नहीं कि आग-सी लग जाती थी
दिल जलाए नहीं मुद्दत से, होश में हैं कि नहीं।

लड़खड़ाते थे तो मयख़ाना थरथराता था,
चोट खाए नहीं हैं मुद्दत से, होश में हैं कि नहीं।

भीग कर दर्द की बारिश में बहक जाते थे,
पी के छाए नहीं हैं मुद्दत से, होश में हैं कि नहीं।

लफ़्ज़ वो लाज़वाब, तरन्नुम तक़रीरों का
गुनगुनाए नहीं हैं मुद्दत से, होश में हैं कि नहीं।

- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

जीवन का उद्देश्य क्या है? | What is the Purpose of Life? सभी आचार्यों के मतों को विस्तार से समझे Article By Ambika Rahee

एक शुरुआत के लिए YouTube Channel Studio Setup Guide | Step-by-Step Article कई सालों का अनुभव