अब तो दुश्मन भी यार लगता है - ab to dushman bhee yaar lagata hai -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

अब तो दुश्मन भी यार लगता है।
दोस्त परवरदिगार लगता है।

बात कहने की हो या सुनने की,
इतना क्यों ऐतबार लगता है।

देखना, ख़ुद को देखना भी क्या,
आईना आर-पार लगता है।

अपनी फाकाकशी पे हँसता है,
वह बड़ा ज़ोरदार लगता है।

वक़्त ने इतना दे दिया उसको,
जैसे हर दिन उधार लगता है।

चाहे ओढ़े-बिछाए जितना भी
हर कोई तार-तार लगता है।

भूख में, पत्थरों की बारिश में,
आसमाँ हरसिंगार लगता है।

- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे