अजी, बता दो बिन शरमाए, क्या जलपान उड़ाया आज - ajee, bata do bin sharamae, kya jalapaan udaaya aaj - - उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

अजी, बता दो बिन शरमाए,
क्या जलपान उड़ाया आज।
तुमने क्या-क्या खाया आज?

दही-जलेबी, मीठी रबड़ी,
या फिर ताजी दूध-मलाई।
गरम समोसे, सोंठ साथ में
जिसमें तीखी मिर्च-खटाई।
सी-सी करके आँसू का नल
कितनी देर बहाया आज,
तुमने क्या-क्या खाया आज?

ओह, डबलरोटी-मक्खन ही
आज सामने आया होगा।
हो सकता है इन चीजों में
कुछ भी तुम्हें न भाया होगा।
दलिया-दूध देखकर बच्चू,
फिर से मुँह बिचकाया आज।
तुमने क्या-क्या खाया आज?

ऊँ हूँ, नहीं बताऊंगा कुछ,
सुनकर हँसी उड़ाओगे तुम।
सुबह-सुबह जो खाया मैंने

उसको सोच न पाओगे तुम।
मम्मी जी से दो थप्पड़ का
बस प्रसाद है पाया आज।
और न कुछ भी खाया आज।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे