अपना फ्रिज खराब जब होता, तो हम पड़ते मुश्किल में - apana phrij kharaab jab hota, to ham padate mushkil mein - - उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

अपना फ्रिज खराब जब होता,
तो हम पड़ते मुश्किल में।
पाकर यही मुसीबत परियाँ,
दुख पाती होंगी दिल में।

उनका फ्रिज शायद टूटा है,
फ्रीजर भी है चकनाचूर।,
ट्रे में जमी बर्फ गिरने से,
होंगी वे हैरान जरूर।

कैसे झेलेंगी बेचारी,
गर्मी के दाहक शोले।
हम बच्चे तो हँसकर कहते,
नभ से गिरते हैं ओले।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng/videos?view_as=subscriber

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे