बस, इतनी छोटी-सी बात! - bas, itanee chhotee-see baat! -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

बस, इतनी छोटी-सी बात!
इस पर इतनी रूठा-रूठी, कुट्टी,
आंसूँ की बरसात।

फूल गए है दोनों गाल
टेढ़ी-टेढ़ी दिखती चाल।
दीदी ने सिर जरा छू लिया,
तुरंत बिखेरे तुमने बाल।
ऐसी भी कैसी नाराजी,
मचा दिया इतना उत्पात।
बस, इतनी छोटी-सी बात!

दोनों ने था पाया केक।
टॉफी थी लेकिन बस एक।
दीदी ने गपकी तो तुमने,
केक दिया धरती पर फेंक।
बाबा रे, यह कैसा गुस्सा,
दे दी जिसमें सबको मात।
बस, इतनी छोटी-सी बात!

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे