भागो-भागो रंग लिए महँगाई डायन आई है - bhaago-bhaago rang lie mahangaee daayan aaee hai -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

भागो-भागो रंग लिए महँगाई डायन आई है....

बिना पिए त्योहार नशे में, भीखू अपरम्पार नशे में
फाँके से घर-बार नशे में, सबका कारोबार नशे में
जेब-जेब को तंग किए महँगाई डायन आई है।

नून-तेल-लकड़ी के मारे घूम रहे हम बने बेचारे
सौ-सौ मोटर-कार खड़ी हैं उनके अगवारे-पिछवारे
लगता जैसे जंग लिए महँगाई डायन आई है।

देखो जी, कैसे पिचकारी मार रहा बेशर्म तिवारी
देह दिखाए हड्डी-हड्डी, भूखे पेट न होय कबड्डी
भूँजी भाँग, भुजँग लिए महँगाई डायन आई है।

लूट मची है खुल्लमखुल्ला. बने चुनावी चोर-चिबिल्ला
कहीं भूख का हल्ला-गुल्ला, कोई काट रहा रसगुल्ला
घर-घर को बैरँग किए महँगाई डायन आई है।

डाल के सबके जड़ में मट्ठा, उधर खड़े सब हट्टा-कट्टा
गिफ़्ट लिए मंत्री का पट्ठा, ख़ुश अफ़सर के चट्टा-बट्टा
होली सँग दबँग लिए महँगाई डायन आई है।



- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे