बोलो किस चिड़िया का घर - bolo kis chidiya ka ghar -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||
बोलो किस चिड़िया का घर?
लटक रहा है डाली पर।
ढेरों तिनके ला –लाकर।
चिड़िया बुनती अपना घर।
दरवाजा इसका नीचे।
सबकी नजरों को खींचे।
सचमुच कितना आकर्षक।
छेड़ो मत इसको नाहक।
घर में रहती जो चिड़िया।
खुश हो कहती वो चिड़िया।
मेरा नाम न जाने क्या?
मुझको कहते सभी बया।
- उषा यादव- Usha Yadav
#www.poemgazalshayari.in
||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||
Please Subscribe to our youtube channel
https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng/videos?view_as=subscriber
Comments
Post a Comment