चांदनी ने चांदी की - chaandanee ne chaandee kee -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

चांदनी ने चांदी की
चादर बिछा दी,
पेड़-पौधे सोए, हुई
रात की मुनादी।
पलकों को मूंद, तू भी
सो जा मेरी लाडली।
नाजों से पली हुई
घर की बगिया की कली!
ना, ना, बुरी बात है
कहना न मानना,
चाव से झुलाए तुझे
आज बुआ पालना।
कमरे में उतर आई
चांदनिया गोरी,
तूने भी पलकें मूंदीं,
सुनते-सुनते लोरी।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे