चंदा चमके आसमान पर, मुझसे कहता, चमको। - chanda chamake aasamaan par, mujhase kahata, chamako. - - उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

चंदा चमके आसमान पर,
मुझसे कहता, चमको।
सूरज भी कहता है हँसकर,
दमको, दमको, दमको।
फूल सभी चुपके से कहते,
महको, महको, महको।
चिड़ियाँ कहतीं चीं-चीं करके,
चहको,चहको, चहको।

बादल कहते दानी बनकर,
खूब ज़ोर से बरसो।
बूँदें कहती छम-छम करके,
नाचो, गाओ, हरसो।

मेरे मन को भाए लेकिन,
तितली बनकर उड़ना।
हैं गुलाब जैसे जो बच्चे,
उनसे सबसे जुड़ना।

उड़ते-उड़ते-उड़ते-उड़ते,
परी लोक तक जाना।
फिर परियों के बच्चों को भी,
अपने यहाँ बुलाना।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे